राशि के पुरुष और स्त्रियां कैसी होती है

मेष राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना: मेष राशि के जातिकाओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। लंबाकृति का चेहरा और गोलाई युक्त मस्तक, सिर या कान के आस-पास तिल या कोई निशान, सुन्दर दंतपक्तियां, गोल गहरी सुन्दर आंखे, घुघराले बाल, सुन्दर स्वरुप, मध्यम कद, सुदृढ हष़्ट-पुष्ट शरीर होता है।
मेष राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं- मेष राशि की स्त्री चतुर, तार्किक, स्पष्टवादी एवं नेतृत्व करने में कुषल होती है। ये जीवन में अनुषासित, सक्रिय एवं वचनबद्ध रहना चाहती है। मेष राशि की स्त्रियां परिवारिक जिम्मेदारियों को पुर्ण करने में कुषल, धार्मिक कट्टरपंथी, साहसी, स्वभाव में कुछ उतावलापन एवं सद्गुणों से सम्पन्न होती है। निर्भीकता एवं जिद्दीपन के कारण इनका व्यवहार कभी-कभी उदण्डमयी हो जाता हैं। ये ऊपर से कठोर किन्तु हृदय से न्रम स्वभाव की होती है। दूसरों को दुखः देने की अपेक्षा स्वयं दुःख सहना उचित समझती है। प्रेम के मामले में निज प्रतिभा को महत्व देती है और अपने स्वभावानुसार स्वस्थ एवं सबल पति चाहती है।
अन्य गुण- उत्तम स्वभाव और आकर्षण, दीर्घकालीन कार्य में अरूचि, जीवन के स्वयं निर्माता।
शुभ दिन- मंगलवार एवं रविवार
शुभ वर्ष - 09,18,27,36 एवं 45
शुभ रंग - सुर्ख लाल या गुलाबी
मित्र राषि- सिंह, धनु एवं मीन

मेष राशि पुरुष

शारीरिक संरचना: मेष राशि के जातक कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। लंबाकृति का चेहरा और चैड़ाई युक्त मस्तक, सिर या कान के आस-पास तिल या कोई निशान, सुन्दर दंतपक्तियां, गोल गहरी आंखे, घुघराले बाल, मध्यम कद, सुदृढ हष़्ट-पुष्ट शरीर होता है।
मेष राशि के पुरुषों की विशेषताएं-
मेष राशि के पुरुष स्पष्टवादी, स्वेच्छाचारी, आदर्ष चरित्र एवं नेतृत्व के गुण के कारण लोकप्रिय होते है। चाहत एवं इच्छा को पूर्ण किये बिना आराम को हराम समझते हैं। शीघ्र निर्णय एवं लक्ष्य को ध्यान में रखना इनके स्वभाव कि विशेषता होती है। सफलता का मूल मन्त्र है। मेष राशि के पुरुष परिवारिक जिम्मेदारियों को पुर्ण करने में कुषल, धार्मिक कट्टरपंथी, साहसी, स्वभाव में कुछ उतावलापन एवं सद्गुणों से सम्पन्न होते है। ये दूसरों पर आक्षेप करने से नहीं चूकते एवं अवसर पाते ही बदला ले लेते हैं। ये हठी और इच्छाओं के लिये संघर्षषील रहते हैं। प्रेम के क्षेत्र में प्रतिभा को महत्व देने वाले होते है। चुनौती देना और स्वीकारना इनका स्वभाव हैं। ये कुछ जल्दबाज, अविवेकी, साहसी होते हैं।
अन्य गुण- उत्तम स्वभाव और आकर्षण, दीर्घकालीन कार्य में अरूचि, जीवन के स्वयं निर्माता ।
शुभ दिन- मंगलवार एवं रविवार
शुभ वर्ष - 09,18,27,36 एवं 45
मित्र राषि- शुभ रंग - सुर्ख लाल या गुलाबी
मित्र राषि- सिंह, धनु एवं मीन

वृषभ राशि स्त्री

शारीरिक संरचना - वृष राशि के जातिकाओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गौर वर्ण का रंग, बड़े कान, मृगनयनी स्वरुप कि आंखें, चैड़ाई युक्त मस्तक, सफेद दांत, छोटी गर्दन, सुन्दर आकर्षक चेहरा, घनें घुंघराले बाल, कमर या पीठ में मस्सा या तिल का निषान, सामान्य मध्यम कद एवं हष्ट-पुष्ट कोमल शरीर।
वृष राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं- वृष राशि की स्त्री कुषल गृहणी, व्यवहार कुषल, सहनषील एवं हठी होती है। ये मितव्ययी होती हैं तथा एकत्र धन को अचानक प्रकट करके दूसरों को आष्चर्य चकित कर देती हैं। स्वयं की विशिष्ट कार्य प्रणाली और सिद्धांत, कूटनीति व्यवहार के कारण इनको समझना कठिन होता है, बारीकी के काम में इनको महारत, स्मरण शक्ति उत्तम, प्रत्येक कार्य प्रसन्नता पूर्वक सम्पन्न करती हैं। इनका प्रेम सहज और निष्कपट होता है। ये जिस पर विष्वास कर लेती है, फिर उस पर अपना सर्वस्व निछावर करने को तत्पर रहती हैं। ये अपनी प्रषंसा सुनने की इच्छुक होती हैं।
अन्य गुण- आरामपसंद, प्रेम सुविधाओं और उत्तम भोजन में रूचि व्यापार में रूचि, उत्तम अभिनेता, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता, उत्तम शरीरिक और मानसिक शक्ति।
शुभ दिन- सोमवार एवं शुक्रवार
शुभ वर्ष - 06,15,24,33 एवं 51
शुभ रंग - सफेद, हरा एवं नीला
मित्र राषि- मिथुन, कन्या एवं मकर

वृष राशि पुरुष

शारीरिक संरचना - वृष राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। बड़े कान और बड़ी आंखें, मोटी गर्दन, सुन्दर आकर्षक चेहरा, गेहंआ रंग, सफेद दांत, घुंघराले बाल, चैड़ाई युक्त मस्तक, चैड़े कंधे, कमर या पीठ में मस्सा या तिल का निषान, प्रायः मोटा गठीला हष्ट-पुष्ट गाठीला शरीर और मध्यम कद होता है।
वृष राशि के पुरुषों की विशेषताएं- वृष राशि के पुरुष हठी, भावुक एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। इनका उद्देष्य सुख-ऐष्वर्य के साधन जुटाने का होता है। ये व्यहारकुषल, सहनषील एवं दृढता से कर्मरत रहकर अन्ततः लक्ष्य पा लेते हैं। आलस्य इनकी आकांक्षा पूर्ति में बाधक है, फलतः ये चिडचिडे हो जाते हैं। स्वयं की विशिष्ट कार्य प्रणाली और सिद्धांत, कूटनीति व्यवहार के कारण इनको समझना कठिन होता है, बारीकी के काम में इनको महारत, स्मरण शक्ति उत्तम, प्रत्येक कार्य प्रसन्नता पूर्वक सम्पन्न करते हैं। प्रेम के क्षेत्र में पूर्ण व्यवहारिक होते हैं। ये अनुभवी एवं सफल गृहस्थी होते हैं। अन्य गुणः प्रेमपूर्ण व्यवहार, सौंदर्य उपासक, संगीत और कला में रूचि।
अन्य गुण- आरामपसंद, प्रेम सुविधाओं और उत्तम भोजन में रूचि, व्यापार में रूचि, उत्तम अभिनेता, संगीतज्ञ, फिल्म निर्माता, उत्तम शरीरिक और मानसिक शक्ति।
शुभ दिन- सोमवार एवं शुक्रवार
शुभ वर्ष - 06,15,24,33 एवं 51
शुभ रंग - सफेद, हरा एवं नीला
मित्र राषि- मिथुन, कन्या एवं मकर

मिथुन राशि स्त्री

शारीरिक संरचना - मिथुन राशि के जातिकाओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोला कृति का चेहरा, गौर एवं गेंहुॅआ वर्ण, उभरी हुई नीली लगभग छोटी आंखें, लंबाई युक्त नासिका, चेहरे या ठोढ़ी पर तिल या मस्सा, पतले और लंबे हाथ, लंबाई युक्त अंगुलीयां, सुडौल शरीर, सामान्य लम्बाई युक्त कद होता है।
मिथुन राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
मिथुन राशि की स्त्रीयों का स्वभाव - मिथुन राशि की स्त्री अस्थिर मनोवृत्ति वाली, परिश्रमी, कार्यदक्ष एवं चतुर होती है। उसे जीवन में कई उतार-चढाव देखने पडते हैं। पारिवारिक समस्यायें इनके जीवन में बनी रहती हैं। जरूरत के मुताबिक स्व्यं को ढ़ाल लेते हैं, परिवर्तनशील मिज़ाज, धैर्यहीन, बेचैन, मानसिक कार्यों में प्रवीण, संकल्पशक्ति कमजोर निर्णयक्षमता तीव्र और एकाग्रता उत्तम होती है। इनकी सरलता एवं बातूनीपन से लोग इन्हें गलत समझते हैं। इनकी रुचि सामाजिक कार्यों में रहती है, इसलिए कुषल गृहणी सिद्ध नहीं हो पातीं। ये लोगों से अच्छे सम्बन्ध स्थापित करके असानी से अपना कार्य निकाल लेती है। प्रेम के मामले में दक्ष होती हैं।
अन्य गुण- साहसी, मानव स्वभाव का ज्ञान, सहानुभुतिपूर्ण और दयालु, कवि, वक्ता लेखक, संगीतज्ञ, ज्ञानी, वक्त की नजाकत तुरंत भांप लेती हैं।
शुभ दिन- बुधवार
शुभ वर्ष - 05,14,23,32 एवं 41
शुभ रंग - हरा, सफेद या गुलाबी
मित्र राषि- वृषभ, सिंह एवं तुला

मिथुन राशि पुरुष

शारीरिक संरचना - मिथुन राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोला कृति का चेहरा, गौर एवं गेंहुॅआ वर्ण, उभरी हुई नीली लगभग छोटी आंखें, लंबाई युक्त नासिका, चेहरे या ठोढ़ी पर तिल या मस्सा, पतले और लंबे हाथ, लंबाई युक्त अंगुलीयां, सुडौल शरीर, सामान्य लम्बाई युक्त कद होता है।
मिथुन राशि के पुरुषों की विशेषताएं- मिथुन राशि के पुरुष बुद्धिजीवी एवं स्वार्थी होते हैं। इनमें हर एक से होड लेने की प्रवृति होती है। जरूरत के मुताबिक स्व्यं को ढ़ाल लेते हैं, परिवर्तनशील मिज़ाज, धैर्यहीन, बेचैन, मानसिक कार्यों में प्रवीण, संकल्पशक्ति कुछ कमजोर निर्णयक्षमता तीव्र और एकाग्रता उत्तम होती है। प्रेम के क्षेत्र में प्रायः असफल रहते हैं। दूसरों के मन की थाह पाना एवं बुद्धिमता से विपरीत परिस्थिति को अनुकूल बना लेना इनकी अद्वितीय क्षमता है। प्रत्येक विषय को बहुत जल्दी सीखते हैं। दो कार्य साथ-साथ सफलतापूर्ण संपन्न करने कि क्षमता रखते हैं। ये मितव्ययी, वाक्पटु, काठोर, परिश्रमी एवं काम-क्रीडा में निपुण होते है। महिलाएं इनकी कमजोरी होती है।
अन्य गुण- साहसी, मानव स्वभाव का ज्ञान, सहानुभुतिपूर्ण और दयालु, कवि, वक्ता लेखक, संगीतज्ञ ज्ञानी, वक्त की नजाकत तुरंत भांप लेते हैं।
शुभ दिन- बुधवार
शुभ वर्ष - 05,14,23,32 एवं 41
शुभ रंग - हरा, सफेद या गुलाबी
मित्र राषि- वृषभ, सिंह एवं तुला

कर्क राशि स्त्री

शारीरिक संरचना - कर्क राशि के जातिकाओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोल चेहरा, गेहुॅआ या पीलेपन की छावी का वर्ण, छोटे कान, गहरी बड़ी आॅखें, पतली गर्दन, मुदगर अॅगुठा, लालीमा युक्त सीधे बाल, चैड़ी छाती, बचपन में दुबला शरीर परन्तु युवा अवस्था तक सुदृढ़ और हष्ट-पुष्ट शरीर।
कर्क राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
कर्क राशि की स्त्री भावुक, संवेदनषील, चतुर विचारषील एवं आत्म प्रषंसक होती हैं। ये कलात्मक एवं सौन्दर्यमयी वस्तुयें बनाने में निपुण होती हैं। इन्हें छोटी सी बात भी चुभती है। यदि इनके मूड को देखकर बात करें तो ये प्रत्येक के वष में आ जाती है। ये नये विचारों को शीध्र अपना लेते हैं एवं नये वातावरण में शीध्र ढल जाती है। अपने परिश्रम द्वारा धन संचय करने में सफल रहती है। ये कुछ बातूनी, आत्मनिर्भर, ईमानदार और न झुकने वाले स्वभाव से युक्त होती हैं। इनकी स्मरण शक्ति उत्तम रहती है। ये आदर्श जीवन साथी साबित होती हैं। प्रेम के क्षेत्र में ठंडी एवं उत्सर्गमयी होती है। ये त्याग, सहानुभूति एवं ममता की मूर्ति होती है। ये कठिन परिस्थितियों में घबरा जाती हैं परन्तु निज के प्रयासों से अन्ततः सफलता पा लेती हैं।
अन्य गुण- उत्तम, कल्पनाशक्ति नकल करने में महारत, अच्छे नेता एवं राजनीतिज्ञ, वक्ता, लेखक, सलाहकार।
दिन- सोमवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 02,07,11,16,20 एवं 34
शुभ रंग - सफेद या गुलाबी
मित्र राषि- मिथन एवं सिंह

कर्क राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - कर्क राशि के जातको कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोल चेहरा, गेहुॅआ पीलेपन की छावी का वर्ण, छोटे कान, गहरी आॅखें, पतली गर्दन, मुदगर अॅगुठा, लालीमा युक्त सीधे बाल, चैड़ी छाती, बचपन में दुबला शरीर परन्तु युवा अवस्था तक सुदृढ़ और हष्ट-पुष्ट शरीर।
कर्क राशि के पुरुषों की विशेषताएं
कर्क राशि के पुरुष भावुक, संवेदनषील, परिवर्तनषील विचार वाले होते हैं। ये कठिन परिस्थितियों में घबरा जाते हैं। कई बार योजनायें बनाकर क्रियान्वित नहीं कर पाते। नये विचारों को शीध्र अपना लेते हैं एवं नये वातावरण में शीध्र ढल जाते है। स्वयं के परिश्रम द्वारा धन संचय करने में सफल रहते है। ये कुछ बातूनी, आत्मनिर्भर, ईमानदार और न झुकने वाले स्वभाव से युक्त होते हैं। इनकी स्मरण शक्ति अति उत्तम होती है। ये आदर्श जीवन साथी साबित होती हैं। प्रेम के क्षेत्र में मनोबल की अल्पता के कारण हार जाते हैं। से क्षण में क्रोधित होते हैं तो अगले क्षण में पिघल भी जाते हैं। उनकी उत्तेजना में भावनात्मक ज्वार होता हैं। उनका संषयी स्वभाव इन्हें चिडचिडा बना देता है। ये वाचाल, मितव्ययी, देष-प्रेमी, मातृ-भक्त, सच्चे मित्र एवं सुख-दुःख में साथ देने वाले होते हैं।
अन्य गुण- उत्तम, कल्पनाशक्ति नकल करने में महारत, अच्छे नेता एवं रशुभ
दिन- सोमवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 02,07,11,16,20 एवं 34
शुभ रंग - सफेद या गुलाबी
मित्र राषि- मिथन एवं सिंह

सिंह राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - सिंह राशि के जातिकाओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। अंडाकार ललीमा एवं कान्ति युक्त चेहरा, लाल या गुलाबी छवी वाली आंखे, सुन्दर स्वरुप, चैड़े कंधे, अच्छी लम्बाई युक्त कद, पतली कमर, लम्बी भुजाएं, सुदृढ सुडौल शरीर।
सिंह राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
सिंह राशि की स्त्री संघर्षषील, अनुषासनप्रिय, अच्छी मित्र एवं गृह कार्य में दक्ष होती हैं। इनका व्यक्तित्व आकर्षक होता हैं। पति और पुत्र पर अंकुष रखकर उन्हें स्वेच्छानुसार चलने में कुषल होती है। ये सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो में अग्रणीय होती है। ये आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्य करने में भी सफल होती हैं और अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकती हैं। नाटक, कविता और कलाओं में अति रूचि रखती हैं। राजा और परिवार के प्रति वफादार रहती है। ये दूरस्थ स्थान, पर्वतादि में घूमने के शौकीन होती हैं। इनका प्रेम सच्चा एवं रोमांस के मामले में दक्ष तथा गम्भीर रुख अपनाती हैं। इनके बताये बिना कोई इनके हृदय का रहस्य जान नहीं सकता। इनकी भावुकता, शंकालु स्वभाव तथा अपव्यय इनके सम्मुख अनेक समस्यायें उत्पन्न कर देता हैं। ये दयालु स्वाभिमानी, वाक्पटु एवं स्वतन्त्रा प्रेमी होती है। ये आय सीमित होने पर भी शान से जीवन जीती हैं
अन्य गुण- प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन कार्य में सक्ष्म, स्पष्टवादी, दयालु, क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील, पठन-पाठन के शौकीन होती हैं।
शुभ दिन- रविवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 04,10,,14,19,31 एवं 45
शुभ रंग - सफेद, आॅरेंज एवं लालया
मित्र राषि- मेष, कर्क एवं धनु

सिंह राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - सिंह राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। अंडाकार ललीमा एवं कान्ति युक्त चेहरा, लाल या गुलाबी छवी वाली आंखे, सुन्दर स्वरुप, चैड़े कंधे, अच्छी लम्बाई युक्त कद, पतली कमर, लम्बी भुजाएं, सुदृढ सुडौल शरीर।
सिंह राशि के पुरुषों की विशेषताएं
सिंह राशि के पुरुष स्वाभिमानी, स्वतत्रन्ता प्रेमी, स्पष्टवादी, उदार एवं आत्मविष्वासी होते हैं। ये परिश्रमी, संघर्षषील एवं निज कत्र्तव्यों का गम्भीरता से निर्वाह करने के कारण स्वयं को प्रत्येक परिस्थितिनुसार ढाल लेते हैं। इनका व्यक्तित्व प्रभुत्वषाली एवं आकर्षक होता हैं। ये आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्यो को करने में सफल रहते हैं और अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकते हैं। नाटक, कविता और कलाओं में रूचि रखते हैं। ये राजा और परिवार के प्रति वफादार रहते है। ये कुछ स्वार्थी होते हुए भी सुख-दुःख में सहायक होते है। नेतृत्व करना इनका विशेष गुण होता है। इनकी प्रवृत्ति अधिकार, शक्ति एवं वैभव की ओर रहती हैं इसलिए स्त्री पक्ष से प्रतिकूलता रहती है। ये दूरस्थ स्थान, पर्वतादि में घूमने के शौकीन होते हैं। आय सीमित होने पर भी शान से जीते हैं।
अन्य गुण- अन्य गुण- प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन कार्य में सक्ष्म, स्पष्टवादी, दयालु, क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील, पठन-पाठन के शौकीन होते हैं।
शुभ दिन- रविवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 04,10,,14,19,31 एवं 45
शुभ रंग - सफेद, आॅरेंज एवं लालया
मित्र राषि- मेष, कर्क एवं धनु

कन्या राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - कन्या राशि के जातिकाओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोलाकृति का चेहरा, छोटी आकृति कि आॅखें, धनुषाकार घनी भौंहें, छोटि गर्दन, काले घने बाल, चैड़ाई युक्त नाक, मोटी आॅगुलीयां, सामान्य मध्यम कद होता है।
कन्या राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
कन्या राशि की स्त्री सुन्दर, एकान्तप्रिया, सरल एवं कलाकौषल में निपुर्ण होती है। ये गोपनीयता में विष्वास रखती हैं तथा निरर्थक कार्यों में समय का अपव्यय करती है। ये धैर्य का आडम्बर कुछ अधिक करती हैं। ये सोच समझ कर निर्णय लेती हैं। इनमें आत्मविश्वास की कुछ कमी होती हैं। सुव्यवस्थित जीवन जीना पसन्द करती है और अपने विचार की बारीकियों को समझने में सक्षम होती हैं। ये भोगी एवं विलासी स्वभाव से युक्त होती है। ये गृहसज्जा में निपुर्ण, कुषल गणितज्ञ एवं पराविद्या में रूचि रखती है। शंकालु एवं अविष्वासी प्रवृत्ति के कारण परेषान रहती हैं। कभी-कभी हीन भावनावष घमण्डी बनकर दूसरों में दोष निकालती हैं। जीवन को व्यवहारिकता संग जीना चाहती हैं।
अन्य गुण- बुद्धिमान, कुषल विश्लेषक, विलक्षण बुद्धि वाली, दूसरों की भावनाओं और त्रुटियों की निंदक, कई भाषाओं की ज्ञानी।
शुभ दिन- बुधवार एवं शुक्रवार
शुभ वर्ष - 05,14,23,32 एवं 41
शुभ रंग - हरा, सफेद या गुलाबी
मित्र राषि- वृषभ एवं सिंह

कन्या राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - कन्या राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोलाकृति का चेहरा, छोटी आकृति कि आॅखें, धनुषाकार घनी भौंहें, छोटि गर्दन, काले घने बाल, चैड़ाई युक्त नाक, मोटी आॅगुलीयां, विकसित चैड़ी छाती, गर्दन या जांघों पर तिल का निशान, सामान्य मध्यम कद होता है।
कन्या राशि के पुरुषों की विशेषताएं
कन्या राशि के पुरुष ये सर्वगुण सम्पन्न, मधुर एवं व्यवहार कुषल होते हैं। ये सोच समझ कर निर्णय लेते हैं। इनमें आत्मविश्वास की कुछ कमी होती हैं। ये सुव्यवस्थित जीवन जीना पसन्द करते है और अपने विचार की बारीकियों को समझने में सक्षम होते हैं। ये स्वछता प्रिय, कुषल गणितज्ञ एवं पराविद्या में रूचि रखते है। ये कुछ स्वार्थी एवं भोगी होने के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाते। दूसरों से काम निकालकर उन्हे महत्वहीन समझ बैठते हैं। ये घमण्छ़डीपन, हीनता, शंकलु स्वभाव एवं अविष्वास की कमी के कारण कभी-कभी परेषानी उठाते हैं। ये रहस्यमयी होते हैं तथा जीवन को व्यवहारिकता में जीवन जीना पसन्द करते हैं। इन्हें फूहड़ता और दिखवा बिल्कुल पसन्द नहीं होता हैं।
अन्य गुण- बुद्धिमान, कुषल विश्लेषक, विलक्षण बुद्धि वाली, दूसरों की भावनाओं और त्रुटियों की निंदक, कई भाषाओं की ज्ञानी।
शुभ दिन- बुधवार एवं शुक्रवार
शुभ वर्ष - 05,14,23,32 एवं 41
शुभ रंग - हरा, सफेद या गुलाबी
मित्र राषि- वृषभ एवं सिंह

तुला राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - तुला राशि के जातिकाओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। सुंदर चेहरा, क्रान्तीयमयी त्वचा, दांतो के मध्य खाली जगह होती है, नाक कुछ मात्र में मुड़ी या टेड़ी होती है, गालों में डिम्पल, उभरा हुआ चैड़ा मस्तक, गहरी हथेंलीयां, पैरों का पन्जा कुछ अधिक गहरा कृति का, मध्यायु में बालों का झरना पया जाता है, पतली कमर, लंबा-पतला, सुद्ढ़-सुडौल सुन्दर शरीर।
तुला राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
तुला राशि की स्त्री कुषल गृहणी, सुन्दर एवं सुस्वभाव के कारण सबका मन मोहीत कर लेती हैं। ये शान्तिप्रिया, न्याय प्रिया एवं सरल स्वभाव की होती हैं। इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता है। ये सदैव सुंदरता, प्रकृति, न्याय, शांति एवं प्रेम का समर्थन करती हैं। इनका क्रोध शीघ्र शांत हो जाता है। ये पर्यटन एवं भ्रमण की शौकीन होती हैं, इस कारण जीवन में कई बार आवास में भी परिवर्तन करती हैं। ये उच्चकोटि का जीवन यापन पसन्द करती हैं, वेशभूषा, आभुषण, श्रृगांर, फर्नीचर, वाहन और अन्य भौतिक सुविधाओं को जीवन में विशेष महत्व देती है। प्रेम के क्षेत्र में यथार्थ तक ही सीमित रहती हैं। ये व्यापार एवं प्रबन्ध सम्बन्धी कार्यों में सफल रहती हैं। इनकी कथनी और करनी में अन्तर नहीं होता। ये कुछ लालचीले स्वभाव के होते हैं प्ररन्तु अन्याय से धन नही कमाते है।
अन्य गुण- नम्र, दयालु, ईमानदार, न्याय करने में निपुण, विश्लेषण करने में कुषल, भावुक, लचीले स्वभाव का होना, स्वयं की बजाय दूसरों का अधिक ध्यान रखना, कलाप्रिय, उत्तम सेल्समैन, रिसेप्शनिस्ट एवं कुषल व्यापारी होती हैं।
शुभ दिन- सोमवार एवं शुक्रवार
शुभ वर्ष - 06,15,24,33 एवं 51
शुभ रंग - सफेद, हरा एवं नीला
मित्र राषि- कन्या एवं कुम्भ

तुला राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - तुला राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। सुंदर चेहरा, क्रान्तीयमयी त्वचा, दांतो के मध्य खाली जगह होती है, नाक कुछ मात्र में मुड़ी या टेड़ी होती है, गालों में डिम्पल, उभरा हुआ चैड़ा मस्तक है, गहरी हथेंलीयां, पैरों का पन्जा कुछ अधिक गहरा कृति का, मध्यायु में बालों का झरना पया जाता है, पतली कमर, लंबा-पतला, सुद्ढ़-सुडौल शरीर।
तुला राशि के पुरुषों की विशेषताएं
तुला राशि के पुरुष न्यायप्रिय, शान्तिप्रिय एवं नैतिकतावादी होते हैं। जीवन के समय को व्यर्थ नहीं गॅंवाते। सामाजिक कार्यों में अत्यधिक रुचि रखते हैं। इनके मन की थाह पाना आसान नहीं होता। इनका क्रोध शीघ्र शांत हो जाता है। ये अपनी सूझ-बूझ और सर्वोत्तम निर्णय शक्ति से जीवन में सफलता प्राप्त करते हैं। ये व्यवहार कुषल एवं सरल स्वभाव की होती हैं परन्तु इन्हें धोखा देना आसान नहीं होता है। ये सदैव सुंदरता, प्रकृति, न्याय, शांति एवं प्रेम का समर्थन करते हैं। ये पर्यटन एवं भ्रमण की शौकीन होते हैं, इस कारण जीवन में कई बार आवास में भी परिवर्तन करते हैं। ये उच्चकोटि का जीवन यापन पसन्द करते हैं, वेशभूषा, आभुषण, श्रृगांर, फर्नीचर, वाहन और अन्य भौतिक सुविधाओं को जीवन में विशेष महत्व देते है। ये सदाचारी, दयालु और सुख प्रेमी होते है। प्रायः अच्छे मित्र एवं उत्तम पति साबित होते हैं। ये जीवन में अधिक खर्चीले स्वभाव के होते है।
अन्य गुण- नम्र, दयालु, ईमानदार, न्याय करने में निपुण, विश्लेषण करने में कुषल, भावुक, लचीले स्वभाव का होना, स्वयं की बजाय दूसरों का अधिक ध्यान रखना, कलाप्रिय, उत्तम सेल्समैन, रिसेप्शनिस्ट एवं कुषल व्यापारी होते हैं।
शुभ दिन- सोमवार एवं शुक्रवार
शुभ वर्ष - 06,15,24,33 एवं 51
शुभ रंग - सफेद, हरा एवं नीला
मित्र राषि- कन्या एवं कुम्भ

वृश्चिक राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - वृश्चिक राशि के जातिकओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। लालिमा युक्त गौर वर्ण, मतस्यनुमा आॅखें, गोलाई युक्त चेहरा, मोटे होठ, घने घुंघराले बाल, श्याम वर्ण, चैड़ाई युक्त ठोड़ी, मोटी मुदगरनुमा आॅगुलीयां, पेट पर तिल या जन्म के समय का कोई निषान, मध्यम कद, सुडौल शरीर।
वृश्चिक राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
वृश्चिक राशि की स्त्री हठी, निर्भीक एवं स्वेच्छाचारणी होती हैं। ये स्वार्थी तथा धोखा देने वालों को बख्शती नहीं चाहे अधिक समय बाद ही सही पर बदला लेती जरुर हैं। ये चतुर तथा दूसरों को मित्र बनाकर उनके दिल का भेद जानने में निपुर्ण होती है साथ ही ये निज स्वार्थ के लिये दूसरों के नुकसान की परवाह नहीं करतीं। ये जब तक आश्वस्त न हो जाएं कि उनका विषय का ज्ञान सर्वोच्च कोटि का है, तब तक ज्ञान का प्रदर्षन नहीं करती है। ये वर्तालाप और लेखन में दक्ष होती हैं। ये अपने बुद्धिबल के सहारे जीवन यापन करती हैं एवं उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वास से युक्त होती हैं। ये गुप्त रूप से अपराध करने में सक्षम होती है। ये परिश्रम और साहस के बल पर धनार्जन करती हैं। ये दृढ़ निष्चयी एवं धर्म प्रति अन्धविष्वासी या रुढ़वादी होती हैं। प्रेम के क्षेत्र में अग्रणी तथा इनका गृहस्थ जीवन सामान्य कोटी का होता है। ये राजनीति एवं सामाजिक कार्यों में सफल रहती हैं। ये संगीत, कला, नृत्य आदि में प्रवीण होती हैं। इनके जीवन में बहुत से शत्रु होते हैं।
अन्य गुण- स्पष्टवादी, निडर, कुछ रूखा व्यवहार, बुद्धिमान, उच्च ईच्छाशक्ति से दक्ष, शब्दों का चयन करने में कुषल, कुछ तानाशाह प्रवृति, कार्य सम्पन्त से पूर्व थकान नहीं महसुस करती है।
शुभ दिन- मंगलवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 09,18,27,36, एवं 45
शुभ रंग - सुर्ख लाल या गुलाबी
मित्र राषि- कर्क, सिंह एवं मीन

वृश्चिक राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - वृश्चिक राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। लालिमा युक्त गौर वर्ण, मतस्यनुमा आॅखें, गोलाई युक्त चेहरा, मोटे होठ, घने घुंघराले बाल, श्याम वर्ण, चैड़ाई युक्त ठोड़ी, मोटी मुदगरनुमा आॅगुलीयां, पेट पर तिल या जन्म के समय का कोई निषान, गौलाई युक्त मजबुत जांघें, मध्यम कद, सुडौल शरीर।
वृश्चिक राशि के पुरुषों की विशेषताएं-
वृश्चिक राशि के पुरुष ये आत्मविष्वासी, स्वेच्छाचारी, अवसरवादी, मितव्ययी एवं चतुर होते हैं। जब तक आश्वस्त न हो जाएं कि उनका विषय का ज्ञान सर्वोच्च कोटि का है तब तक अपने ज्ञान का प्रदर्षन नहीं करते है। ये वर्तालाप और लेखन में दक्ष होते हैं एवं अपने बुद्धिबल के सहारे जीवन यापन करते हैं। इनमें उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वास से युक्त होते हैं। ये परिश्रम और साहस के बल पर धन आय प्राप्त करते हैं। प्रायः ये गुप्त रुप से दुष्कर्म एवं अपराध करते हैं। प्रेम के क्षेत्र में अग्रणीय एवं धोखा देने वाले को बख्शते नहीं। आलस्य से हानि और कर्मषील रहकर लाभ उठाते हैं। ये कुछ मात्रा में घमण्डी, हठी और ईष्र्यालु होते हैं साथ ही निज स्वार्थ के लिये दूसरों का नुकसान करने से नहीं चुकते। दूसरों के मन का भेद जानने में कुषल होते हैं। ये संगीत, कला, नृत्य आदि में प्रवीण होते हैं। इनके जीवन में बहुत से शत्रु होते हैं।
अन्य गुण- स्पष्टवादी, निडर, कुछ रूखा व्यवहार, बुद्धिमान, उच्च ईच्छाशक्ति से दक्ष, शब्दों का चयन करने में कुषल, कुछ तानाशाह प्रवृति, कार्य सम्पन्त से पूर्व थकान नहीं महसुस करते है।
शुभ दिन- मंगलवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 09,18,27,36, एवं 45
शुभ रंग - सुर्ख लाल या गुलाबी
मित्र राषि- कर्क, सिंह एवं मीन

धनु राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - धनु राशि के जातिकओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। सुंदर लंबाकृति का चेहरा, बदामी आंखे, लंबी नाक, भूरे बाल, धनी और ऊॅची भौंहें, लंबी नाक, पतले होंठ, गोलाई युक्त बड़े कान, विकसीत छाती, सामान्य लम्बाई युक्त कद।
धनु राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
धनु राशि की स्त्री प्रसन्नचित बुद्धिमति वाली, संवेदनषील, धुन की पक्की एवं दयालु होती हैं। ये विपत्ति में भी नहीं घबराती हैं। ये अपने व्यवहार एवं आकर्षक व्यक्तित्व से सबका मन मोह लेती हैं। ये कुछ दोहरी मानसिकता वाली, हरफनमौला, प्रत्येक विषय सीखने को इच्छुक रहती हैं। वैसे ये सादे जीवन से प्रसन्न रहती है परन्तु समय के अनुसार अपने को ढाल लेती हैं और आधुनिक जीवन को ग्रहण कर लेती है। ये विषम परिस्थितियों में कभी-कभी बेचैन और चिंतित हो जाती हैं। कला और काव्य की प्रेमी, सृजानात्मक प्रतिभा की धनी एवं प्रेम के क्षेत्र में सफल रहती हैं। दार्षनिकता एवं मौलिकता इनका सर्वोत्तम गुण हैं। ये वाक्चातुर्य के बल पर अपना कार्य निकाल लेती हैं। इनकी रुचि धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रहती है।
अन्य गुण- न्यायप्रिय, स्पष्टववादी, परंपरावादी, व्यावासायिक दृष्टिकोण से युक्त, दयालु, ईमानदार, भरोसेमंद, ईश्वर भक्त, अतीन्द्रिय ज्ञानयुक्त, बात की तह तक शीघ्र पहुंच जाती हैं।
शुभ दिन- गुरुवार एवं रविवार
शुभ वर्ष - 03,12,21,30, एवं 46
शुभ रंग - पीला, लाल एवं गुलाबी
मित्र राषि- कर्क, सिंह एवं वृश्चिक

धनु राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - धनु राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। सुंदर लंबाकृति का चेहरा, बदामी आंखे, लंबी नाक, भूरे बाल, धनी और ऊॅची भौंहें, लंबी नाक, पतले होंठ, गोलाई युक्त बड़े कान, चैड़ी छाती, सामान्य लम्बाई युक्त कद।
धनु राशि के पुरुषों की विशेषताएं-
धनु राशि के पुरुष दार्षनिक विचारों के धनी एवं ईष्वर में दृढ आस्था रखते हैं। ये अवसर अनुकूल कार्य करने वाले और लक्ष्य प्राप्ति के लिये संघर्षरत रहते हैं। इनकी व्यस्तता रचनात्मक कार्यों में अधिक रहती हैं। ये कुछ दोहरी मानसिकता वाले, हरफनमौला, प्रत्येक विषय सीखने को इच्छुक रहते हैं। वैसे ये सादे जीवन से प्रसन्न रहते है परन्तु समय के अनुसार अपने को ढाल लेते हैं और आधुनिक जीवन को ग्रहण कर लेते है। ये विषम परिस्थितियों में कभी-कभी बेचैन और चिंतित हो जाते हैं। कला और काव्य की प्रेमी, सृजानात्मक प्रतिभा की धनी एवं प्रेम के क्षेत्र में सफल रहते हैं। दार्षनिकता एवं मौलिकता इनका सर्वोत्तम गुण हैं। ये वाक्चातुर्य के बल पर अपना कार्य सफलता पूर्वक कर लेते हैं। ये धन से अधिक सम्मान और लोकप्रियता को महत्व देते है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणीय तथा मानव हित सर्वोपरि समझते हैं। इनकी प्रवृति भौतिक धरातल से उठाकर आध्यात्मिक स्तर की ओर अग्रसर होती है। स्त्री वर्ग इनसे विशेष प्रभावित रहती हैं तथा इनकी सहायता के लिये तत्पर रहती है। ये धार्मिक एवं सामाजिक कार्यो में व्यस्त रहते हैं। ये स्वभाव से सहनषील, उत्तम धारणा वाले होकर भी रुढ़िवादिता को छोड़ नहीं पाते। एक आधार पर नहीं रहते, इसलिये जीवन में कुछ असुविधा अनुभव करते हैं।
अन्य गुण- न्यायप्रिय, स्पष्टववादी, परंपरावादी, व्यावासायिक दृष्टिकोण से युक्त, दयालु, ईमानदार, भरोसेमंद, ईश्वर भक्त, अतीन्द्रिय ज्ञानयुक्त, बात की तह तक शीघ्र पहुंच जाती हैं।
शुभ दिन- गुरुवार एवं रविवार
शुभ वर्ष - 03,12,21,30, एवं 46
शुभ रंग - पीला, लाल एवं गुलाबी
मित्र राषि- कर्क, सिंह एवं वृश्चिक

मकर राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - मकर राशि के जातिकओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। पतला अंड़ाकार चेहरा, बड़ी मोटी आॅखें, बडे़ दांत, चैड़ाई युक्त नाक, पतली कमर, कुछ टेढें घुटनें, जांघ में मस्सा या तिल का निशान, लम्बाई युक्त कद, सामान्यतः दुबला-पतला शरीर होता है।
मकर राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
मकर राशि की स्त्री दूरदर्षी, विचारषील एवं महत्वकांक्षी होती हैं। इनमें कुछ मात्रा में प्रतिस्पर्धा एवं ईष्या की भावना होती है। ये स्वतन्त्रा प्रिय एवं स्वच्छन्द प्रकृति की होती हैं, इन्हें स्वयं पर अंकुष सहन नहीं होता। ये प्रत्येक क्षेत्र में आगे रहना चाहती हैं और उसके लिए सदैव प्रयासरत रहती है। किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलने तक इनके मन में निराश ही रहती है। ये सांसारिक कार्यों में तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग करती हैं साथ ही ये ईमानदार और निष्कपट होती हैं। दुसाहस एवं शक्ति के सामने अडिग रहते है परंतु सज्जनता और मित्रता के सामने नतमस्तक हो जाते हैं अतः इन्हें बल से नहीं प्रेम से वष में किया जा सकता है। इनकी संगठन क्षमता उत्तम होती है। विपरीत परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता करती है। इनकी वाकशक्ति में बाधाएं रहती है क्योंकि ये दूसरों को बुरा नही कहती या उपहास नहीं उड़ाती हैं। प्रेम के क्षेत्र में अत्यन्त तेज होती हैं। किसी भी पुरुष को अपनी बातों से मूर्ख बनाने में सक्षम होती हैं। इन्हें आन्तरिक परिवेष की अपेक्षा बाह्य वातावरण अधिक प्रिय होता है। इनके गृहस्थ जीवन में बाधा नहीं रहती है। ये परविार और प्रियजनों की उत्तम देखभाल करती हैं। ये अपने परिश्रम और योजना के अनुसार इच्छानुकूल जीवन जीना चाहती हैं।
अन्य गुण- मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेक शक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी, तकनीकी और वित्तीय कार्यों में सफल होती हैं।
शुभ दिन- बुधवार एवं शनिवार
शुभ वर्ष - 04,08,10,17,22,26 एवं 37
शुभ रंग - ग्रंे, काला एवं नीला
मित्र राषि- कन्या एवं वृषभ

मकर राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - मकर राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। पतला अंड़ाकार चेहरा, बड़ी मोटी आॅखें, बडे़ दांत, चैड़ाई युक्त नाक, पतली कमर, कुछ टेढें घुटनों, जांघ मस्सा या तिल का निशान, लम्बाई युक्त कद, सामान्यतः दुबला-पतला शरीर होता है।
मकर राशि के पुरुषों की विशेषताएं-
मकर राशि के पुरुष गम्भीर उदासीन, परिश्रम तथा योजनबद्ध तरीके से कार्य करने वाले होते है। ये धैर्यवान, विचारवान् एवं महत्वाकांक्षी होते हैं। ये अपनी रचनात्मकता और दूरदर्षिता के अधार पर सफलता पाते हैं। किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलने तक इनके मन में निराश ही रहती है। ये सांसारिक कार्यों में तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग करते हैं साथ ही ये ईमानदार और निष्कपट होते हैं। दुसाहस एवं शक्ति के सामने अडिग रहते है परंतु सज्जनता और मित्रता के सामने नतमस्तक हो जाते हैं अतः इनेह बल से नहीं प्रेम से वष में किया जा सकता है। इनकी संगठन क्षमता उत्तम होती है। विपरीत परिस्थितियों में भी दूसरों की सहायता करते है। इनकी वाकशक्ति में बाधाएं रहती है क्योंकि ये दूसरों को बुरा नही कहते या उपहास नहीं उड़ातें हैं। प्रायः व्यसनषीलता एवं अपव्यय के कारण आर्थिक संघर्ष उठाते हैं। कुछ स्वार्थी स्वभाव एवं लापरवाही के कारण असफलता एवं अपकीर्ति के षिकार होते है। ये दूसरों की आड़ में निज ध्येय की पूत्र्ति करने में कुषल होते हैं। ये अपने सिद्धान्तों एवं बातों को सर्वोपरि मानते हैं। इसलिये कई बार किसी के आत्मीय मित्र एवं विष्वासपात्र नहीं बन पाते। प्रेम के मामले में इन्हें अपकीर्ति का भोगी होना पड़ता है। गृहस्थ जीवन से प्रायः असन्तुष्ट रहते हैं परन्तु परविार और प्रियजनों की उत्तम देखभाल करते हैं। इनके जीवन में कई बार उत्थान और पतन आते है परन्तु ये प्रत्येक परिस्थितियों में उच्च आत्मबल और मनोबल से परिपूर्ण रहते है।
अन्य गुण- मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेक शक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी, तकनीकी और वित्तीय कार्यों में सफल होते हैं।
शुभ दिन- बुधवार एवं शनिवार
शुभ वर्ष - 04,08,10,17,22,26 एवं 37
शुभ रंग - ग्रंे, काला एवं नीला
मित्र राषि- कन्या एवं वृषभ

कुम्भ राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - कुम्भ राशि के जातिकओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोरा रंग, लम्बाकृति का सुंदर चेहरा, पीले या क्रिम रंग के दांत, डिम्पल वाले गाल, मोटे हाथ और पैर, विकसित नसें और, सुड़ोंल पिंडलिया, पीठ में मस्सा या तिल का निषान, लम्बाई युक्त कद हृष्ट-पुष्ट शरीर, होता हैं।
कुम्भ राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
कुम्भ राशि की स्त्री शान्त, गम्भीर, साहसी एवं धैर्यवान् होती हैं। ये स्वभाव की सरल और मुॅहफट होती है। किन्तु निज उत्तरदायित्व और जिम्मेदारियों को समझती है। इनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है। कुम्भ राशि की जातिका निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतौल करती हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारम्भ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सकतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहती हैं। इनकी तकनीकी शिक्षा में रूचि होती है। इन्हें छिछोरापन एवं व्यर्थ के हॅसी-मजाक प्रसन्द नहीं होता है। ये सच्चे प्रेम की कदर करने वाली एवं सच्चा प्रेम करने वाली होती है। इनका गृहस्थ जीवन सामान्य तथा निज प्रयासों से सुखी होता है। ये जरुरत से ज्यादा सोचकर कार्य करती हैं, इसलिये शीघ्र सफलता नहीं मिलती। इन्हे कलात्मकता पसन्द हैं। ये उदार हृदयी तथा ईष्वर पर पूर्ण आस्था रखती हैं। ये हस्तकला में प्रवीण, भावुक तथा पतिव्रता प्रिय होती हैं। प्रेम के क्षेत्र में असफल एवं अपनों के व्यवहार से कुछ दुःखी रहती है।
अन्य गुण- सोच में मानवीय दृष्टिकोण, स्मरणशक्ति तीव्र, नवीन तकनीक मशीनरी और अनुसंधान में रुचि और समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं।

शुभ दिन- शनिवार एवं बुधवार
शुभ वर्ष - 04,08,10,17,22,26 एवं 37
शुभ रंग - ग्रंे, काला एवं नीला
मित्र राषि- मिथुन एवं तुला

कुम्भ राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - कुम्भ राशि के जातकों कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोरा रंग, लम्बाकृति का सुंदर चेहरा, पीले या क्रिम रंग के दांत, डिम्पल वाले गाल, मोटे हाथ और पैर, विकसित नसें और, सुड़ोंल पिंडलिया, पीठ में मस्सा या तिल का निषान, शरीर पर घने बाल, लम्बाई युक्त कद हृष्ट-पुष्ट शरीर, होता हैं।
कुम्भ राशि के पुरुषों की विशेषताएं-
कुम्भ राशि के पुरुष गम्भीर, उदार एवं दृढ निष्चय वाले स्वभाव के होते है। लक्ष्य पर पहुॅचकर ही साॅस लेते है। इनका दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है। कुम्भ राशि की जातकों निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतौल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारम्भ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सकतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। इनकी तकनीकी शिक्षा में रूचि होती है। ये मानव सेवा में तत्पर एवं मित्र के व्यवहार से दुःखी रहते है। प्रेम के क्षेत्र में असफल रहते हैं। गृहस्थ जीवन असुविधामयी होता है। ये नेतृत्व करना इनका प्रधान गुण है। समाज इनके कार्यो की प्रषंसा करता है। समाज को कुछ नूतन तथ्य इनके द्वारा मिलते हैं। ये सगे-सम्बन्धियों को खुष रखने का प्रयास करते हैं। ये आत्मप्रषंसक होते है। इनकी कर्मठता इन्हें हुनरमन्द बना देती है। किन्तु इनका स्वार्थ इन्हें विष्वाघाती बनाता है।
अन्य गुण- सोच में मानवीय दृष्टिकोण, स्मरणशक्ति तीव्र, नवीन तकनीक मशीनरी और अनुसंधान में रुचि और समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं।
शुभ दिन- शनिवार एवं बुधवार
शुभ वर्ष - 04,08,10,17,22,26 एवं 37
शुभ रंग - ग्रंे, काला एवं नीला
मित्र राषि- मिथुन एवं तुला

मीन राशि की स्त्री

शारीरिक संरचना - मीन राशि के जातिकओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोरा रंग कांतियुक्त सुंदर और आकर्षक चेहरा, बड़ी गहरी आखें, ठोड़ी में गड्ढ़ा, घने एवं मुलायम बाल, मजबूत सुड़ौल कंधे, और कुछ मोटाई युक्त हाथ-पांव एवं शरीर, मध्यम कद होते हैं।
मीन राशि की स्त्रीयों की विशेषताएं-
मीन राशि की स्त्री कुषल गृहणी होती हैं। ये दूसरों से मनोवैज्ञानिक व्यवहार करने में कुषल होती हैं। इनमें अर्थ संचय करने की भावना प्रबल होती है। ये अत्याधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरोसेमंद होती हैं। ये परंपरावादी, अत्याधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाली, ईश्वर भक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होती है। ये जीव-जंतुओं को कष्ट में नही देख सकती है। ये किसी भी कार्य में आति शीघ्र दक्ष हो जाती हैं। प्रेम के क्षेत्र में सरल एवं निष्कपट व्यवहार करती है। किसी एक के प्रति स्वयं को पूर्ण समर्पित करती है। ये आदर्ष पत्नी, माॅं एवं मित्र साबित होती हैं। प्रत्येक कार्य को निपुणता से करना इनका स्वभाव है। ये अपनी बुद्धिमता, आत्मविष्लेषण एवं कर्मठता के बल पर सुखद जीवन व्यतीत करती हैं।
अन्य गुण- आकृति एवं स्वरुप से प्रभावशाली होती है, थोड़ा स्वभाव में बेचैन रहती हैं, कल्पनाशील ओर रोमांटिक होती हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्य की राय से प्रभावित रहती हैं, आत्म विश्वास की कुछ कमी होती है।
शुभ दिन- सोमवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 03,12,21,30, एवं 46
शुभ रंग - पीला, लाल एवं गुलाबी
मित्र राषि- मेष एवं सिंह

मीन राशि के पुरुष

शारीरिक संरचना - मीन राशि के जातिकओं कि शारीरिक संरचना लगभग इस प्रकार कि होती है। गोरा रंग कांतियुक्त सुंदर और आकर्षक चेहरा, बड़ी गहरी आखें, ठोड़ी में गड्ढ़ा, घने एवं मुलायम बाल, मजबूत सुड़ौल कंधे, और कुछ मोटाई युक्त हाथ-पांव एवं शरीर, मध्यम कद होते हैं।
मीन राशि के पुरुषों की विशेषताएं-
स्वभाविक विशेषताएं - मीन राशि के पुरुष संकोची, परिश्रमी एवं ईमानदार होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे अनुकूल होती है। रिष्तेदारों और निकटस्थ से दूर रहने का प्रयास करते हैं। गृहस्थ जीवन सुखी एवं प्रेम के क्षेत्र में सफल होते है। ये अत्याधिक सहानुभूतिपूर्ण, क्षमाशील, दयालु और भरोसेमंद होते हैं। ये परंपरावादी, अत्याधिक अंधविश्वासी, अकेले रहने वाले, ईश्वर भक्त, पक्के धार्मिक कर्मकांडी होते है। ये जीव-जंतुओं के कष्ट को नही देख सकते हे। ये किसी भी कार्य में अति शीघ्र दक्ष हो जाते हैं। ये आस्तिक, परोपकारी एवं प्रेरक होते हैं। ये अधिकतर जनकल्याण एवं जनोपयोगी कार्यों से सम्बद्ध रखते हैं। इनका स्वभाव अन्र्तमुखी होता हैं। दूसरों की सेवा करने में तत्पर एवं धर्म में विष्वास रखते हैं। प्रायः आदर्षवादी एवं सद्गृहस्थ होते हैं।
अन्य विशेष गुण: व्यक्त्तिव प्रभावशाली होती है, बेचैन रहते हैं, कल्पनाशील ओर रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्य की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास में कमी होती है।
अन्य गुण- आकृति एवं स्वरुप से प्रभावशाली होते है, थोड़ा स्वभाव में बेचैन रहती हैं, कल्पनाशील ओर रोमांटिक होते हैं। ईमानदार और मानवीय, कभी शांत तो कभी क्रोधी, अन्य की राय से प्रभावित रहते हैं, आत्म विश्वास की कुछ कमी होती है।
शुभ दिन- सोमवार एवं गुरुवार
शुभ वर्ष - 03,12,21,30, एवं 46
शुभ रंग - पीला, लाल एवं गुलाबी
मित्र राषि- मेष एवं सिंह